*उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुश्चिरा परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन*
*विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने लाभुकों के बीच किया स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
शुक्रवार को प्रखंड के कुश्तियां पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुश्चिरा परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश विलियम मरांडी, जिप सदस्य निशा शबनम हांसदा शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक दिनेश विलियम मरांडी, जिप सदस्य निशा शबनम हांसदा, बीडीओ गौतम कुमार मोदी, सीओ राजा राम सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टांल लगाकर कुल 500 आवेदन जमा लिया गया। जिसमें मंईयां सम्मान योजना के 40, सर्वजन पेंशन के 49 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं शिविर में विधायक ने स्कूली छात्राओ के बीच 12 साईकिल, आजीविका महिला संकूल संगठन के सखी मंडलों के बीच सीआईएफ का 6 लाख का चेक और क्रेडिट लिकेड का 3 लाखो लाख का चेक, फुलों झानो योजना के तहत 25 हजार का चेक, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पांच लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, जाब कार्ड पांच, मुख्यमंत्री फुटबॉल योजना के तहत 16 जोड़ा फुटबॉल कीट का वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना का पांच लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र प्रमाण पत्र सहित अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं मौके पर उपस्थित भीड़ को विधायक ने मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया|
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड के तहत गंभीर बीमारी होने पर झारखंड सरकार 15 लाख तक की राशि इलाज के उपलब्ध कराएगी| इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा के लिए सरकार ऋण स्वरूप राशि दे रही है| बिरसा फसल बीमा योजना सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी बढ़-चढ़कर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही पदाधिकारियों को निदेश दिया कि एक भी लाभुक छुटना नहीं चाहिए सभी आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए। मौके पर बीपीआरओ विशाल कुमार, पंचायत मुखिया, पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवेश कुमार सिंह, आत्मा बीटीएम सुजीत भौमिक, विधायक प्रतिनिधि लखीचंद मंडल, झामुमो प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा, अमरनाथ भगत, मनोज मरांडी सहित हजारों लोग उपस्थित थें।
