Skip to content

इलेवन ब्रदर्स टीम बनी बादोली न्यू स्टार क्लब तैलियापहाड़ी की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता* 

*इलेवन ब्रदर्स टीम बनी बादोली न्यू स्टार क्लब तैलियापहाड़ी की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता*

 

*दांदो डुमरिया में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट पर सरुवा टीम ने किया कब्जा*

 

*विजेता,उपविजेता एवं तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को किया गया नगद पुरस्कार से सम्मानित*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

गांधी जयंती के अवसर पर जामा प्रखंड अंतर्गत बादोली न्यू स्टार क्लब तैलियापहाड़ी की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| टूर्नामेंट का फाइनल मैच इलेवन ब्रदर्स बनाम मरांडी स्टार के बीच खेला गया। जिसमे इलेवन ब्रद्रस ने मरांडी स्टार को 2 – 0 पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया| मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद छैलापाथर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुशील मरांडी ने विजेता टीम को 15,000 रू नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया| उपविजेता टीम को ग्राम प्रधान मनोज मरांडी, सोनाधन मरांडी के हाथो से 10,000 रू नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया| प्रतियोगिता में तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तेलिया पहाड़ी के वार्ड सदस्य सारकिल मुर्मू, सुरजू मरांडी एवं उमेश मरांडी ने संयुक्त रूप से चार-चार हजार नगद देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर बादोली न्यू स्टार क्लब तेलिया पहाडी के सदस्य, अनिल मरांडी, राम टुडू, नेहरू टुडू, चुड़का सोरेन, मनोज टुडू आदि उपस्थित थे।

 

इधर गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को जामा प्रखंड अंतर्गत टेंग धोवा पंचायत के दांदो डुमरिया में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दुमका सरुवा बनाम डिंगरा ब्याय के बीच खेला गया| जिसमें सरूवा टीम

एक गोल से जीत दर्ज कर विजेता बनी। इससे पूर्व फाइनल खेल का उद्घाटन जे एम एम जिला सचिव शीबा बास्की, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सत्तार खान, दुर्गा मुर्मू, कमीशन सोरेन, सुरेश सोरेन, राम कृष्ण हेंब्रम, मथियास मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । इस प्रतियोगिता में कुल सोलह टीमों ने भाग लिया।

विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने संयुक्त से पुरस्कत किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार तीस हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार बीस हजार रुपए तथा तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को 7500-7500 रुपए देकर अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *