Skip to content

आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के प्रति घटता जा रहा है ग्रामीणों का उत्साह* 

*आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के प्रति घटता जा रहा है ग्रामीणों का उत्साह*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

इसे प्रचार-प्रसार में कमी कहें या ग्रामीणों का मोहभंग लेकिन वास्तविकता यही है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को उनके घर तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के प्रति रामगढ़ प्रखंड में ग्रामीणों का उत्साह लगातार घटता जा रहा है।

बुधवार को रामगढ़ प्रखंड के लतबेरवा तथा भातुडिया बी पंचायतों में आयोजित शिविरों में बहुत कम संख्या में ग्रामीण पहुंचे।भातुडिया ए पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा मात्र 144 आवेदन पत्र दिए गए जिसमें आबुआ आवास योजना के लिए 70, जाति प्रमाण पत्र के लिए 01, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 24, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 07, राशन कार्ड के लिए 08, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 01 तथा अन्य विभागों के लिए दिए गए 33 आवेदन पत्र शामिल हैं।

वहीं लतबेरवा पंचायत में आयोजित शिविर में भी आवेदन पत्र 200 का आंकड़ा नहीं पर कर पाया।यहां ग्रामीणों द्वारा कुल 192 आवेदन पत्र दिए गए।जिसमें आबुआ आवास योजना के लिए 82, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 31, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 12, विद्युत विभाग से संबंधित 05, आबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए 09,आयुष्मान कार्ड के लिए 03 तथा अन्य विभागों के लिए 50 आवेदन पत्र शामिल हैं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *