Skip to content

आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कुंडहित एवं फतेहपुर में शिविर का आयोजन*

*आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कुंडहित एवं फतेहपुर में शिविर का आयोजन*

 

*शिविर में लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्तियों का वितरण एवं दिया गया विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र*

 

*जामताड़ा*

 

आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07.09.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत 2 प्रखंडों यथा कुंडहित के अमलादेही एवं फतेहपुर के अगैयासरमुंडी में शिविर आयोजित किया गया।

दोनो पंचायतों में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे एवं स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं आवेदन किया। इस दौरान आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को फोकस्ड एरिया के अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र के अलावा बेनिफिशियरी ओरिएंटेड योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया गया।

 

आयोजित शिविर में कई लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए शिविर में ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे लाभुकों में खुशी देखी गई। शिविर के आयोजन पर लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया| इसके अलावा संबंधित शिविरों में जिला स्तर से प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी के द्वारा शिविर में लाभुकों को समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर आयोजित शिविरों में कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया एवं कई लाभुकों के बीच ऑन स्पॉट समस्या समाधान कर स्वीकृति पत्र दिया गया।

इस मौके पर शिविर में प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *