*आजाद भारत में पहली बार जातीय जनगणना कराने का ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी की कार्य कुशलता को दर्शाता है – आजसू*
*जाति जनगणना का निर्णय “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना का वास्तविक और सशक्त प्रतीक*
*रामगढ़(दुमका)*
*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*
केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिए जाने का सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। मामले में आजसू पार्टी के दुमका जिला के कार्यकारी अध्यक्ष सचिन कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा लिया गया जाति जनगणना का निर्णय “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना का वास्तविक और सशक्त प्रतीक है। यह केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज के उन वंचित और पिछड़े वर्गों को पहचान और भागीदारी देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो अब तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे हैं। इस पहल से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सही स्थिति सामने आएगी और उन्हें योजनाओं व संसाधनों में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी मिल सकेगी| यही सशक्त और समावेशी भारत की दिशा है।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार जातीय जनगणना कराने का ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी की कार्य कुशलता को दर्शाता है।
