*आगामी 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जाएगा टीचर्स नीड एसेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन – सुधा कुमारी*
*कहा- कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की आवश्यकता का आकलन करना और शिक्षकों को दक्ष बनाया जाना है*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में लिए गए निर्णय के आलोक में शिक्षकों के क्षमता विकास को महत्वपूर्ण माना गया है| इसके तहत सभी सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित एक से 12 कक्षा के शिक्षकों का टीचर्स नीड एसेसमेंट कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है। टीचर्स नीड एसेसमेंट प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की आवश्यकता का आकलन करना और शिक्षकों को दक्ष बनाया जाना है। यह कार्यक्रम 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षक सेंटा ऐप इंस्टॉल कर 15 से 18 अप्रैल तक निबंधन कराएंगे।
कार्यक्रम संबंधित समय और तिथि की जानकारी पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी ने बताया कि प्रखंड वार प्रतिदिन 100 से 150 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें सभी शिक्षकों को स्मार्ट फोन या टैब के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
