*असामाजिक तत्वों ने किया प्राथमिक विद्यालय हंसडीहा परिसर में लगाएं गए कई पौधों को नष्ट*
*कहा – छुट्टी के बाद प्रतिदिन शाम को विधालय में हो जाता है जुआरी और शराबियों का जमावड़ा*
*हंसडीहा(दुमका)*
सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हंसडीहा परिसर में असामाजिक तत्वों के द्वारा करीब 50 वृक्षों को नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विद्यालय प्रधान ने बताया कि मामले में हंसडीहा थाना को सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में छुट्टी होने के बाद शाम को प्रतिदिन जुआरी और शराबियों का अड्डा बना रहता है। कहा कि विद्यालय परिसर में वन विभाग की ओर से लगाये गये कई वृक्षों को असामाजिक तत्वों के द्वारा नष्ट कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शराबियों के द्वारा वहां पर कई शराब की बोतले फेंकी गई है,स्कूल परिसर में मानव मल भी पाया गया है, जिससे दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है| उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों के साथ पठन-पाठन कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
