Skip to content

अंचलाधिकारी शादां नुसरत ने किया बंगाल सीमा पर स्थित सालताला चेकनाका का निरीक्षण* 

*अंचलाधिकारी शादां नुसरत ने किया बंगाल सीमा पर स्थित सालताला चेकनाका का निरीक्षण*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 20 नवम्बर को मतदान होना है जिसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोरों पर जारी हैं। शनिवार को अंचल अधिकारी शादां नुसरत ने सालताला स्थित चेकनाका पहुंचकर वाहन जांच का निरीक्षण किया। मौके पर दंडाधिकारी सह रोजगार सेवक सुर्योधन टुडू मौजूद थे| बताते चलें कि अंचलाधिकारी शादा नुसरत एवं बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु तत्परता से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं|

अंचलाधिकारी शादा नुसरत तकरीबन प्रतिदिन झारखंड बंगाल सीमा पर स्थित सभी चेक नाकों पर पहुंचकर वाहन जांच कार्य का जायजा ले रही है। वहीं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं एवं संबंधित को उचित व आवश्यक निदेश दे रहे हैं|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *