Skip to content

जेरूवाखिलकनाली गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर* 

*जेरूवाखिलकनाली गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर*

 

*मसलिया(दुमका)*

 

प्रखंड अंतर्गत गुमरो पंचायत के जेरूवाखिलकनाली गांव में विद्युत विभाग द्वारा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि पूर्व में लगे ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण गांव के लगभग 80 उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से रात के अंधेरे में ग्रामीणों को जीवन यापन करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कार्य तक प्रभावित हो रहा था। वहीं, खेतों की सिंचाई और व्यवसायिक कार्यों पर भी इसका असर पड़ा था।

 

ग्रामीणों द्वारा लगातार विभाग से मांग करने और जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद अंततः नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे विद्युत आपूर्ति फिर से बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने सरकार व बिजली विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब गांव में फिर से रौशनी लौटी है। साथ ही उन्होंने विभाग से अपील की है कि समय-समय पर ट्रांसफार्मर की देखभाल की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी समस्या न उत्पन्न हो। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से जेरूवाखिलकनाली गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है और अब वे निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ ले पा रहे हैं।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *