*चतरा में पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, सर्च अभियान जारी*
*चतरा*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
झारखंड के चतरा जिले के कुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनगड़ा जंगल में सोमवार देर रात चतरा पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, सर्च अभियान पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की पुष्टि करते हुए कुन्दा थाना प्रभारी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। वर्तमान में चतरा पुलिस नक्सलियों की घेराबंदी के लिए अनगड़ा जंगल में व्यापक सर्च अभियान चला रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और नक्सलियों की तलाश में जंगल के हर हिस्से की छानबीन की जा रही है।
