Skip to content

सरैयाहाट में सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से टकराकर पलटा कांवरियों को ले जा रहा मैजिक वाहन,दो की मौत, कई घायल* 

*सरैयाहाट में सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से टकराकर पलटा कांवरियों को ले जा रहा मैजिक वाहन,दो की मौत, कई घायल*

 

*सरैयहाट(दुमका)*

 

देवघर बाबा धाम से कांवरियों को लेकर बासुकीनाथ जा रही मैजिक वाहन सरैयाहाट के नजदीक सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से जा टकराई और असन्तुलित होकर पलट गई।

वाहन के पलटने से एक महिला और एक नाबालिग बच्चा वाहन के चपेट में आ गया। आनन फानन में महिला और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया हाट ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

 

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गंगा मारनी गांव की 60 वर्षीय महिला सुशील देवी पति जगसू यादव और उनका 8 वर्षीय पोता के रूप में कई गयी| मैजिक वाहन से आये सभी कांवरिया दानापुर के बताए गए| जिन्हें हल्की फुल्की चोटे आयी थी सभी प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर दानापुर वापस चले गए। दुर्घटना ग्रस्त दोनो वाहनों को सरैयाहाट पुलिस ने जप्त कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी प्रक्रिया की जा रही है।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *