Skip to content

झारखंड में डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने से छात्र नाराज, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव किया* 

*झारखंड में डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने से छात्र नाराज, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव किया*

 

*रांची*

 

झारखंड सरकार द्वारा सभी डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले से राज्यभर के छात्र नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते मंगलवार को जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का छात्रों ने घेराव किया। मंत्री वहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

 

आक्रोशित छात्रों ने घंटों घेराव कर मांगपत्र सौंपा। 12वीं कक्षा के छात्रों ने कहा कि जिन कॉलेजों में फिलहाल उनकी पढ़ाई चल रही है, वहीं से पढ़ाई पूरी करने दी जाए। छात्रों ने कहा कि सत्र के बीच में कॉलेज बदलने से पढ़ाई बाधित होगी और बोर्ड परीक्षा के परिणाम पर भी असर पड़ेगा।

 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंत्री से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और इस सत्र के छात्रों को राहत देने की मांग की। छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उनकी बातें सुनीं और समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

छात्रों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो यह फैसला उनके भविष्य को अंधकार में धकेल देगा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो राज्यव्यापी आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

 

इस आंदोलन में अंशुल प्रिया, संदीप कुमार यादव, आशीष कुमार समेत कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सरकार को जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। कई छात्र संगठनों ने भी इस फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *