*रामगढ़ प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में 96 आवेदन प्राप्त,71 का आंन द स्पॉट निष्पादन*
*मौके पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर 42 लोगों की स्वास्थ्य जांच; निःशुल्क दवा का भी वितरण*
*रामगढ़(दुमका)*
*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*
उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय सभागार रामगढ़ में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 96 आवेदन पत्र दिए गए। जनता दरबार के नोडल प्रभारी आनंद कुमार मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनता दरबार में सर्वजन पेंशन योजना के लिए 13, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिये 21, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 02, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 01, सर्वजन पेंशन एवं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में पूछ-ताछ से संबंधित 58, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना से संबंधित 01 सहित कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 71 आवेदनों का तत्काल निष्पादन करते हुए
शेष आवेदन पत्रों पर शीध्र जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश बीडीओ द्वारा संबंधित विभागों के प्रमुख को दिया गया। जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 42 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के उपरांत उन्हें आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा भी दी गई।जनता दरबार में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो,शिक्षा विभाग से मो. नाजिशुल हक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, जनता दरबार के प्रखंड स्तरीय नोडल प्रभारी आनंद कुमार मंडल, स्वास्थ्य विभाग से कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर रवीना टुडू, लैब टेक्नीशियन रुप नारायण यादव, एएनएम निक्कू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।
