Skip to content

सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्ति पर यूपीएस कंजिया जामा के सहायक अध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई* 

*सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्ति पर यूपीएस कंजिया जामा के सहायक अध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जरमुंडी ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कंजिया जामा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव गंगाधर मंडल के सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावपूर्ण तरीके से विदाई दी गई।इस दौरान शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर मौजूद जरमुंडी प्रखंड के बीआरपी लक्ष्मण राउत ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं।

शिक्षक जीवनपर्यंत छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं तथा शिक्षक बच्चों के भविष्य का दर्पण होता है इसलिए हमें यथासंभव शिक्षकों से मिले ज्ञान को ग्रहण करना चाहिए। मौके पर जरमुंडी के प्रखंड संसाधन सेवी लक्ष्मण राउत, शिक्षक सत्येंद्र मुर्मू, राधेश्याम प्रसाद,प्रदीप बास्की, संजीत यादव, प्रमोद वैद्य, चेतलाल राय,बसंत कुमार वैद्य,सुभाष राउत, सुरेश राय, सुरेश महतो, अरुण महतो, रमेश दर्बे, सत्यनारायण दर्बे, विश्वनाथ मंडल, नित्यानंद दर्बे, उमेश यादव, रंजीत दर्वे, विक्की मंडल, के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *