Skip to content

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड कर्मियों को बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित* 

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड कर्मियों को बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष पर बुधवार को प्रखंड सभागार गोपीकांदर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रखंड कर्मियों को सम्मानित किया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष पर सहायक अभियंता सलीम मरांडी, जनसेवक सह प्रभारी प्रखंड संख्यिकी पर्यवेक्षक आनंद कुमार सिंह और प्रखंड लिपिक अनुज कुमार कोल को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा क्षेत्र में मनरेगा सहायक अभियंता सलीम मरांडी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया था वही जनसेवक सह प्रभारी प्रखंड संख्यिकी पर्यवेक्षक आनंद कुमार सिंह के द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन और पेंशन योजना में सराहनीय कार्य किया है|

प्रखंड लिपिक अनुज कुमार कोल को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने को लेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, प्रखंड बीपीआरओ उमेश साह, मनरेगा बीपीओ पवन कुमार सिंह, प्रखंड बड़ा बाबू सुनील कुमार मंडल, प्रखंड मनरेगा सहायक कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ सुमन, सोनू मरांडी, लुकास टुडू, बारिश मरांडी सहित प्रखंड और अंचल कर्मी मौजूद थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *