*हूल दिवस की तैयारियों को लेकर सिददू कान्हू मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी की बैठक आयोजित*
*रामगढ़(दुमका)*
*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*
धोबा पंचायत अंतर्गत रामगढ़ संथाली टोला में बहुद्देशीय सिददू कान्हू मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता मंगल सोरेन ने की| बैठक में विशेष रूप से आगामी 30 जून हूल दिवस को लेकर चर्चा की गई। कई कार्यकर्ताओं ने हूल दिवस की चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों के दिलों दिमाग में एक नया जोश व नई ताकत पैदा की। सभा को संबोधित करते हुए एभेन वैसी के प्रखंड सचिव बिहारी हांसदा ने सिद्धों- कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलों- झानो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनलोगो के बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।
बैठक में शामिल सभी महिला-पुरुषो ने शहीदों के खून से सिंचित इस संथाल परगना को संजोए रखने का वादा किया तथा अपने सांस्कृतिक, रीति रिवाज को बचाते हुए अपने बाल- बच्चों को पढ़ाने-लिखाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सभी महिला- पुरुषों ने हूल दिवस को एकजूट होकर पराम्परागत आधारित साजो सामानों के साथ मनाने का फैसला लिया। इस बैठक में बिहारी हांसदा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि हम जागेंगे तो टिकैंगे सोयेंगे तो मिटेंगे।
शहीदों का एक एक कतरा खून को याद करने का यह हूल दिवस 30 जून हमेशा याद रहेगा। बैठक में मंगल सोरेन, बिहारी हांसदा सोनालाल हेम्ब्रम,दिवान मुर्मू,सुखीलाल हांसदा, लखीचंद मडैया,मनीष सोरेन,देवीशंकर सोरेन,जमीन सोरेन,,माकु मराणडीन राजीन हांसदा, मकु सोरेन,लखीराम हेमबरम,एलिजाबेथ हांसदा,सुलेमान हांसदा ,सरनेम मरांडी, सीताराम मुर्मू,रमेश हेम्ब्रम सहित दर्जन लोग उपस्थित रहे।
