*पहलगाम हमले के विरोध में हिंदू जागरण समिति के तत्वाधान में निकाला गया आक्रोश मार्च*
*हम हिंदुओं को अब एक होकर मुंहतोड़ जवाब देना होगा, पाकिस्तान को उसकी औकात दिखानी होगी – सुनील सोरेन*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
विगत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष हिंदुओं के विरोध में रविवार को बारा पलासी दुर्गा मंदिर प्रांगण से हिंदू जागरण समिति के तत्वाधान में आक्रोश मार्च निकाला गया| जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, भारत माता की जय आदि के जयकारे से पूरा बारा पलासी गूंज उठा| इस दौरान यहां के तमाम युवाओं ने निर्णय लिया कि सरकार जो भी कदम उठाती है हम उनके साथ हैं और हिंदू तो एकता की शपथ ली| इस कार्यक्रम में शामिल पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है, हिंदूओं को एकजुट होने का समय आ गया है|
मुर्शिदाबाद एवं पहलगाम की घटना से हमें सबक लेने की आवश्यकता है| जिस तरह से आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर निर्दोष पर्यटकों की हत्याएं की उससे ऐसा प्रतीत होता है की यह एक सोची समझी साजिश है और हम हिंदुओं को अब एक होकर मुंहतोड़ जवाब देना होगा| पाकिस्तान को उसकी औकात दिखानी होगी| अपने वक्तव्य में समाजसेवी एवं कट्टर हिंदु नेता प्रेम कुमार यादव ने कहा कि अब हम हिंदुओं को एकजुट होकर जातिवाद को मिटाना होगा और सेकुलरिज्म का जो पाठ पढ़ाया गया है उसे डिलीट करना होगा|
हिंदुत्व का जो संस्कार है उनके जो गुरुकुल की सभ्यता है गीता का जो सर है उसे अब ग्रहण करना होगा, तभी हिंदुत्व का कल्याण होगा वरना कश्मीरी पंडित का जो हश्र हुआ वही हश्र हर हिंदू के साथ होगा| इसलिए अब समय है हिंदुओं को जगाने का| इस मौके पर बारा पलासी के हजारों हिंदुओं ने इस आक्रोश मार्च में भाग लिया|
हिंदू जागरण समिति बारा पलासी के अध्यक्ष सुभाष नाग ने कहा कि धर्मो रक्षति रक्षिता अर्थात जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है| हम अपने इतिहास को भूल गए इसलिए ऐसा हो रहा है| हमें रानी लक्ष्मीबाई, वीर शिवाजी राणा सांगा एवं गुरु गोविंद सिंह की राह पर चलना होगा| शास्त्र के साथ-साथ शास्त्र की शिक्षा जरूरी है, इसीलिए हमारी जो गुरुकुल की परंपरा थी उसे पुनः भारत में लागू करना होगा| तब जाकर हम हिंदू सेफ रहेंगे और एक रहेंगे सिर्फ रहेंगे इसका नारा दिया|
