Skip to content

मन की बात में पहलगाम आतंकी हमले पर बोले PM मोदी, देश का खौल रहा खून…दोषियों को बख्शेंगे नहीं* 

*मन की बात में पहलगाम आतंकी हमले पर बोले PM मोदी, देश का खौल रहा खून…दोषियों को बख्शेंगे नहीं*

 

*नई दिल्ली*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भयावह आतंकी हमले का जिक्र करते हुए गहरी पीड़ा व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले ने देश के हर नागरिक को आहत किया है और आतंक के आकाओं की हताशा और कायरता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की तरक्की कुछ लोगों को रास नहीं आ रही, इसलिए इस तरह की बड़ी साजिशें रची जा रही हैं।

 

*हर भारतीय का खोल रहा खून*

 

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं आपसे मन की बात कर रहा हूं, तो मेरे मन में गहरी पीड़ा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तस्वीरों ने हर भारतीय का खून खौला दिया है।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है।

‘पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा’

प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हर भारतीय, चाहे वह किसी भी राज्य या भाषा का हो, पीड़ितों के दर्द को महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस हमले के बाद दुनियाभर से संवेदनाएं मिल रही हैं और ग्लोबल लीडर्स ने भी भारत के साथ अपनी एकजुटता जताई है।

 

*कुछ लोगों को रास नहीं आ रही कश्मीर की तरक्की*

 

पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में जब शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में vibrancy थी, निर्माण कार्य तेजी से हो रहे थे, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था और पर्यटन क्षेत्र में रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही थी, तब देश के दुश्मनों को यह तरक्की रास नहीं आई। आतंकियों ने कश्मीर को फिर से तबाह करने के उद्देश्य से इस भयावह हमले को अंजाम दिया।

 

*दोषियों को सख्त सजा मिलेगी*

 

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को और मजबूत करेगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी और उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *