*मनरेगा लोकपाल कल्पना झा की अगुवाई में प्रखंड सभागार गोपीकांदर में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो*
गोपीकांदर प्रखंड के 7 पंचायतों में वित्तिय वर्ष 2021-22 और 2022- 23 में स्वीकृत मनरेगा योजनाओं के हुए सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में प्रखंडस्तरीय जन-सुनवाई मनरेगा लोकपाल कल्पना झा की अगुवाई में की गयी। इस दौरान बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, सामाजिक अंकेक्षण टीम के जिला श्रोत व्यक्ति रामजीवन अहरी, कोर्डिनेटर जीवन नंदी, ज्यूरी सदस्य में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उमेश साह, मजदूर मंच के सदस्य नोवेल हेंब्रम, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य बेलीकिरण मुर्मू, ग्राम प्रधान कुबराज मुर्मू एवं अन्य द्वारा सभी योजनाओं का अवलोकन किया गया।
बताया गया कि सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत पंचायतों में जन-सुनवाई के दौरान योजनाओं में पाई गई गड़बड़ी व खामियों को लेकर कारवाई की गई थी। उसके अनुपालन को लेकर प्रखंडस्तरीय जन-सुनवाई के दौरान जांच-पड़ताल करते हुए पंचायत में छुटी त्रुटियों की सुनवाई की गई। प्रखंड स्तरीय जन-सुनवाई में काफी गड़बड़िया और खामिया सामने आई। प्रखंडस्तरीय जन-सुनवाई में कुल 193 योजनाओं का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें डोभा, ट्रेंच कटिंग, तालाब, कुआं, सुअर-बकरी शेड, टीसीबी, मुर्गी शेड आदि योजना शामिल है।
ओडमो पंचायत के कई योजनाओं की रेकोड उपलब्ध नहीं कराने पर पंचायत सचिव और रोजगार सेवक पर संयुक्त रूप से 500 रूपया का जुर्माना लगाया गया है। वोही खरौनी बाजार पंचायत के मुखिया और रोजगार सेवक को 620 तो मनरेगा कंनीय अभियंता पर 420 रूपया का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि खबर लिखे जाने तक 4 पंचायतों का जनसुनवाई हो चुका था बाकि बचे गोपीकांदर, सुरजुडीह और टांंनजोर पंचायत की सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई चल रही थी। जनसुनवाई में कई योजनाओं की साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने पर लोकपाल द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा गया कि जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जन-सुनवाई कार्यक्रम में साक्ष्य के साथ अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड सहायक अभियंता सलीम मरांडी, मनरेगा कंनीय अभियंता मनोज टुडू, विमल कुमार यादव, भागवत कुमार, सुरजुडीह पंचायत ज्योतिष बास्की, एनोसेंट हेंब्रम, संगीता मुर्मू, पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, जनार्दन मंडल, महेशलाल मुर्मू, रोजगार सेवक कालीदास किस्कू, सनातन हांसदा, प्रीशिला बास्की, थियोफिल टूडू, मनरेगा सहायक कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ सुमन, बबलू राय, जोसेफ मुर्मू, सबी मुर्मू, चतुर मंडल, हिरालाल मंडल सहित अन्य मौजूद थें।
