*उपायुक्त हेमंत सती ने मेधा डेयरी का भ्रमण कर लिया कार्यप्रणाली का जायजा*
*साहिबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
उपायुक्त हेमंत सती ने आज रविवार को मेधा डेयरी का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा भी उपस्थित थे।
इस दौरान उन्होंने दूध की पैकिंग प्रक्रिया, उत्पाद निर्माण, पनीर अनुभाग, दूध शीत कक्ष तथा प्रयोगशाला कक्ष समेत विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डेयरी में स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाओं में मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पाद उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर डेयरी उद्योग के विकास से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने प्रयोगशाला में दूध की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली और उसकी दक्षता की सराहना की।
इस मौके पर डेयरी प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे, जिन्होंने उपायुक्त को संचालन संबंधी जानकारी दी। निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने डेयरी के समग्र कार्य पर संतोष जताया और सुधार हेतु सुझाव भी दिए।
