*कांग्रेस भवन दुमका में जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में मनाई गई अंबेडकर जयंती*
*बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया संगोष्ठी का आयोजन*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
कॉग्रेस भवन दुमका में जिला कॉग्रेस कमिटी दुमका की ओर से जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी के अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गयी| इस संगोष्ठी मे जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंसी ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदर्श और उनके सपने को समाज के पिछड़े वर्ग तक उनके हक़ और अधिकार को साकार करने का पुनः संकल्प लेते हुए संगठन के माध्यम से उन तक पहुंचने का प्रयास करना है|
दुमका जिला में कॉग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रदेश द्वारा प्रखंड मे बनाये गये पर्यवेक्षक को तीन महीने मे संगठन को धारदार बनाने मे प्रखंड में बैठक आयोजित कर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा| इस अवसर पर वरिष्ठ कॉग्रेस नेता प्रो मनोज अंबस्ट, समसाद आंसरी, युगल किशोर सिंह, संजीत सिंह, महबूब आलम, स्टेफन मरांडी, सुनील हेमरम, पुलुस मुर्मू, अनुज मंडल, आशीष सिंह, अली इमाम टिंकू,माहदेव यादव, विलियम टुडू, शहरोज शेख, गीता हेमरम, दसरथ मंडल, रुपेश सिंह, संतोष सिंह, विवेक कुमार अविनाश यादव, अजहर उद्दीन अंसारी, कार्तिक मिर्धा मुख्य रूप से उपस्थित थे|
