Skip to content

प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित* 

*प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित*

 

*बैठक में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण निर्गत करने का प्रस्ताव*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*बजरंग अग्रवाल की रिपोर्ट*

 

प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम प्रमुख द्वारा सभी उपस्थित समिति सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी से उनके संबंधित विभाग से चल रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बारी बारी से समीक्षा की गई।

जिसमें पीएम आवास, अबुआ आवास योजना,शिक्षा, विद्युत, आपूर्ति, मनरेगा, 15वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य समेत अन्य कई विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। कई समिति सदस्यों द्वारा यह बताया गया कि अबुवा आवास योजना के पोर्टल पर पंजीकृत कराए गए कई लाभुकों का नाम पोर्टल पर परिदर्शित नहीं हो रहा है। जिसमें प्रभारी प्रखंड समन्वयक द्वारा बताया गया कि वैसे सभी लाभुकों के नाम की सूची तैयार कर प्रखंड कार्यालय को हस्तगत कराएं ताकि उसका सत्यापन किया जा सके।

साथ ही सभी उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों द्वारा 15 वीं वित्त आयोग अंतर्गत समिति मद से कराए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की योजनावार समीक्षा की गई| आयोजित बैठक में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों के अनुपस्थिति का कारण स्पष्टीकरण निर्गत करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी समिति सदस्यों को अपने संबंधित पंचायत में समिति मद से क्रियान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अभिलेख तैयार कर योजनाओं का क्रियान्वयन कराने का निदेश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो रामगढ़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, जेएस एलपीएस के बीपीएम, सभी कनीय अभियंता, सहायक अभियंता तथा भातुड़िया बी,लखनपुर, कारूडीह, पहाड़पुर, बड़ीरणबहियार, नौखेता, कांजवे, कोआम एवं अमड़ापहाड़ी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *