Skip to content

सुलुंगा गांव में आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंज विलास गान के साथ संपन्न* 

*सुलुंगा गांव में आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंज विलास गान के साथ संपन्न*

 

*कलयुग में श्री प्रभु के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं; कलयुग में हरि नाम संकीर्तन ही सर्वोपरी है – झूमा दास*

 

*कुंडहित(जामताड़ा)*

 

*चंचल गिरी की रिपोर्ट*

 

कुंडहित प्रखंड अंतर्गत नगरी पंचायत के सुलुंगा गांव में आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन शनिवार को कुंज विलास गान के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता निवासी झूमा दास बारीक ने आकर्षक ढंग से कीर्तन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्थ कर दिया। श्रीमती दास ने कीर्तन गान के माध्यम से लोगों को समझाया कि मानव जीवन बहुत ही तपस्या के बाद मिला है तथा हमारी आयु भी बहुत ही कम है|

इसके बाद भी हम लोग अपने संपत्ति संतान रुपया पैसा के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन हम लोग भगवान को याद करना भूल जाते हैं। हम लोग मां के गर्भ से ही भगवान से वादा करते हुए आए थे कि पृथ्वी में जाकर आपको नहीं भूलेंगे, लेकिन हम लोग अपने दिनचर्या के काम में भगवान को भूल जाते हैं| कलयुग में श्री प्रभु के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं है इसलिए कलयुग में हरि नाम संकीर्तन ही सर्वोपरी है इसलिए सभी को हरि नाम सुनना चाहिए एवं हरि नाम आयोजन करने वाले लोगों की सहायता करनी चाहिए।

श्रीमती बारीक ने सुलुंगा के सोलह आना को हरि नाम आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। कीर्तन समाप्ति के बाद सभी भक्तजनों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल के अलावे सुलुंगा बेलडंगाल शिवराम नगरी दासपाड़ा गायसावडा आदि गांवो के भक्तजन उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *