*जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी को शाहिद राजवीर सिंह हरदेव सिंह कला संस्कृति मंच रामगढ़ ने सौंपा स्मार पत्र*
*डॉ लुईस मरांडी से शहीद राजवीर सिंह एवं शहीद हरदेव सिंह को राजकीय शहीद का दर्जा देने,शहीद स्मारक बनवाने व तोरण द्वारा का निर्माण कराने की मांग*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो*
सन 1854-55 संथाल विद्रोह के गुमनाम शहीद खेतौरी राजवीर सिंह एवं शहीद खेतौरी हरदेव सिंह को राजकीय शहीद का दर्जा देने, शहीद खेतौरी राजवीर सिंह व हरदेव सिंह के नाम से शहीद स्मारक बनवाने एवं सिलान्दा जामा में तोरण द्वारा का निर्माण कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को शाहिद राजवीर सिंह हरदेव सिंह कला संस्कृति मंच द्वारा जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी को उनके आवास पर स्मार पत्र सौंपा गया।
जामा विधायक ने आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में गुमनाम शहीदों को राजकीय शहीद का दर्जा एवं इन शहीदों के नाम से तोरण द्वार का निर्माण कार्य पूरा होगा।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य दुखन कुमर, बारा रामगढ़, आनन्दी राउत सिलान्दा जामा, कालेश्वर राय,खुटहन रामगढ़ , जितेन्द्र राणा सिलान्दा जामा, मोती कुमर कटनिया जामा, उजानी कुमर कटनिया जामा, विपत राणा सिलान्दा जामा, बालेश्वर राणा सिलान्दा जामा, विनोद राय रेड़ा रामगढ़, शंभू ईस्सर भतुड़िया 1 रामगढ़, कृष्ण राय बैरागी सोनार चौक पथरगामा(गोड्डा), मनोज कुमार ओढ़तारा, रामगढ़, विपिन कुमर ओढ़तारा, रामगढ़, प्रदीप मांझी ओढ़तारा, रामगढ़, उमेश कुमर ओराटीकर, रामगढ़,संजय मांझी सहेजना, रामगढ़ एवं बीरबल कुमार बारा पगार, रामगढ़ मौजूद थे।
