*जामा प्रखंड स्थित इंडियन बैंक परगोडीह शाखा में ग्राहकों के साथ नोक झोंक*
*ग्राहकों का आरोप- शाखा प्रबंधक आम जनता के साथ नहीं कर रहे अच्छा बर्ताव, कहा बैंक कर्मी भी नहीं करते समय पर काम*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो*
जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंडियन बैंक परगोडीह शाखा में गुरुवार काफी तादाद में ग्राहकों के पहुंचने पर शाखा प्रबंधक और ग्राहकों में नोक झोंक हो गयी। ग्राहकों का कहना माने तो पिछले 15 दिनों से बैंक कर्मी और ब्रांच मैनेजर द्वारा ग्राहक के साथ नोक झोंक होने से बैंकिंग सेवा अवरूद्ध हो गयी है|
ग्राहकों का कहना है कि शाखा प्रबंधक आम जनता के साथ सही ढंग से बर्ताव नहीं कर रहे है। पंद्रह दिनों से ग्राहक अपने खाता से संबंधित काम के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे है, इसके बावजूद भी सही समय पर जानकारी नहीं दी जा रही है। गुरुवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति तारणि ठाकुर 90 वर्षीय ने बताया कि वे विकलांग हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं बैसाखी पर चल पाते है, लेकिन बैंक कर्मी पैसा निकासी नहीं कर रहे है|
10 दिनों से लौटा दिया जाता है। बुजुर्ग सिमरा पंचायत के ढोढ़ली गांव का निवासी बताया जाता हैl बैसाखी के सहारे अपने खाता से राशि लेने बैंक आया था। तारणी ठाकुर का कहना है कि 8-10 रोज से बैंक का चक्कर काट रहे हैं, पैसा निकासी के लिए लेकिन बैंक कर्मी उसकी बात नहीं सुन रहे। जब साथ आए मेरे लड़के ने विरोध जताया तब जाकर जाकर निकासी हो पायी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस शाखा में इस प्रकार की स्थिति आम बात हो गई है। बीते दिनों 25 मार्च 2025 को एक आदिवासी लड़की जिसका नाम- ज्योति बेसरा ग्राम पंचायत- खटंगी थाना- जामा जिला- दुमका के साथ ब्रांच मेनेजर ने काफी अभद्र व्यवहार किया था, बैंक में प्रताड़ित किया गया था।
जो मामला जामा थाना पुलिस तक पहुंच गया था। पीड़ित लड़की का कहना है कि शाखा प्रबंधक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया| पहले कॉलर पकड़ा इसके बाद मेरा पासबुक लेकर फाड़ दिया एवं गाली गलौज भी की। जब उसने इसका विरोध जताया और थाना को खबर किया गया| जामा थाना पुलिस ने आकर मामले को शांत करा दिया। लड़की का आरोप है कि खाता से संबंधित मेरा काम था, अभी तक नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटना और हंगामा बैंक में प्रतिदिन जारी है।
