Skip to content

अभाविप स्टूडेंट्स फॉर सेवा दुमका के माध्यम से चैती छठ पूजा पर निःशुल्क दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण

*अभाविप स्टूडेंट्स फॉर सेवा दुमका के माध्यम से चैती छठ पूजा पर निःशुल्क दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

आज गुरुवार को अभाविप स्टूडेंट्स फॉर सेवा(SFS) दुमका के माध्यम से चैती छठ पूजा के अवसर पर बड़ा बांध छठ घाट पर निःशुल्क दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

 

मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने बताया की चैती छठ पूजा का पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है| इस पर्व में भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया जाता है।

चैती छठ पूजा की उतनी ही मान्यताएं है, जितनी कि कर्तिक महीने के छठ पूजा की होती है| चैत्र महीने की छठ पूजा भी उतनी ही धूमधाम से मनाई जाती है, जितनी की कार्तिक माह की छठ पूजा मनाई जाती है।

 

अवसर पर मुख्य रूप से दुमका विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, डॉ संजीव सिंह, डॉ कुमार सौरभ सिंहा ,नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, सनत पंडित, सुमित यादव, राजकिशोर दास, मनीष मंडल, विवेक धर, हीरालाल, राज कुमार केशरी, अनंत कुमार, सत्यम सिंहा आदि उपस्थित थे|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *