*हंसडीहा थाना क्षेत्र के ऑडतारा पेट्रोल पम्प के समीप से क्षत विक्षत अवस्था में अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद*
*हंसडीहा(दुमका)*
*दीपक कुमार की रिपोर्ट*
हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर ऑडतारा पेट्रोल पम्प के समीप मुख्य मार्ग के नीचे से आज गुरुवार को हंसडीहा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का क्षत विक्षत अवस्था में शव बरामद किया है।
मामले में ग्रामीणों की सूचना पर हंसडीहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
मामले को लेकर हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा जा रहा है।
