*जलमीनार खराब होने से पेयजल समस्या का सामना करने को मजबूर है पिपरजोड़िया गांव के ग्रामीण*
*संवेदक व विभाग की लापरवाही से पिछले 10 महीने से गांव के दो टोला के ग्रामीण कर रहे पेजयल संकट का सामना*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र में पेजयल की समस्या भी बढ़ती जा रही है। प्रखंड के पिपरजोड़िया गांव में पेजयल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के ग्रामीण बापन लौहार ने बताया कि इस गांव में पिछले वर्ष जल जीवन मिशन के तहत पेजयल एवं स्वच्छता प्रमंडल दुमका-01 के अधीन आए ए कंस्ट्रक्शन एजेंसी के द्वारा कुल 60 घरों के लिए जलमीनार का निर्माण कराया गया था। लेकिन एक ही महिना चलने के बाद मोटर नीचे धंस जाने के कारण पेजयल योजना ठप्प हो गई। जिस कारण करीब 10 महीने से पिपरजोड़िया गांव के दो टोला के ग्रामीण पेजयल समस्या का सामना कर रहे हैं । वही सुशाना मरांडी ने बताया कि जलमीनार खराब होने से लोग गांव के बाहर स्थित कुआं का दूषित पानी लाकर अपनी व परिवार की प्यास बुझाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जलमीनार निर्माण करने वाली एजेंसी को काफी बार बोलने के बाद जलमीनार के बगल में एक बोरिंग तो कर दिया गया, लेकिन महिनो बीत जाने के बाद भी आज तक मोटर नहीं लगाया गया| जिस कारण लोगों को पेजयल की काफी समस्या हो रही है। उन्होंने एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी के द्वारा ठीक तरह से कार्य नहीं किया गया| बहुत घरो तक अच्छा नल एवं पाईप लगाया ही नहीं गया है| बहुत से घरो में जैसे- तैसे नल एवं पाईप बिछाकर जल्दी काम निपटाकर चले गए।
ग्रामीणों ने प्रखंड, जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों से भीषण गर्मी के मद्देनजर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगायी है|इस मौके पर बाबूराम सोरेन, बहामुनी मुर्मू, कालीदासी लौहार, रिफाइल सोरेन, डुमनी मरांडी, मिरू मुर्मू, बालेश्वरी सोरेन, होपन कुड़ी सोरेन, तालाकुड़ी टुडू जयदेव लौहार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थें।
