*तपसी गांव के काली मंदिर प्रांगण में कल बुधवार से होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो*
जामा प्रखंड के तपसी पंचायत अन्तर्गत तपसी गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में बुधवार 8 अप्रैल तक चलने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा। जिसमें आस पास के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार संध्या से बृंदावन से आए बाल ब्यास नीतीश कृष्णा दाधीज द्वारा कथा वाचन का शुभारम्भ किया जाएगा।
कथा वाचन प्रतिदिन दो पाली में संचालित किया जाएगा। बाल ब्यास जी महाराज द्वारा संगीतमय भागवत कथा सुनायी जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से एक बजे तक तथा द्वितीय पाली रात्रि आठ बजे से ग्यारह बजे तक होगी, जिसमें प्रतिदिन कथा वाचन के साथ साथ भव्य झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। आठ अप्रैल को पूर्णाहूति होगी।
