Skip to content

जामा थाना क्षेत्र के तारबंधा गांव में जमीन विवाद में कलयुगी पिता ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर की पुत्र की हत्या* 

*जामा थाना क्षेत्र के तारबंधा गांव में जमीन विवाद में कलयुगी पिता ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर की पुत्र की हत्या*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो*

 

कहा जाता है कि मां बाप भगवान के रूप होते हैं। पिता है तो सारे सपने अपने हैं, पिता है तो दुनियां के सारे खिलौने अपने हैं लेकिन जामा थाना क्षेत्र के तारबंधा गांव में कलयुगी पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि करीब 9 बजे एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पुत्र की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया|

 

मृतक की पहचान तारबंधा गांव के 30 वर्षीय रमेश राय के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी पंचवती देवी ने बताया कि रात में करीब 8-9 बजे आरोपी मेरे ससुर मदन राय उम्र 50 वर्ष घर पर आए और पुराने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा करने लगे| इसी बीच गांव के लोग आए और समझा बूझा कर चले गए| जिसके बाद मामला शांत हो गया| उसके बाद फिर अचानक मदन राय ने घर से कुल्हाड़ी निकाला और अपने पुत्र पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मेरे पति को ईलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका ले गया, जहां गंभीर स्थिति को लेकर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया| रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही मेरे पति की मौत हो गई।

 

मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जा रहा है। घटना जमीन विवाद को लेकर बतायी जा रही है। मृतक की पत्नी पंचवटी देवी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *