Skip to content

गाजा में ताबड़तोड़ इस्राइली हमले से 65 फलस्तीनियों की मौत; शांति बहाली के लिए मिस्र ने लाया नया प्रस्ताव* 

*गाजा में ताबड़तोड़ इस्राइली हमले से 65 फलस्तीनियों की मौत; शांति बहाली के लिए मिस्र ने लाया नया प्रस्ताव*

 

*नई दिल्ली*

 

*रिपोर्ट – दीपक कुमार शर्मा*

 

युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इस्राइल ने गाजा में फिर से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। बीते एक दिन में गाजा में 65 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

 

*अब तक संघर्ष में 50000 से अधिक लोग मारे जा चुके*

 

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह हमले उस समय हुए जब इस्राइल ने हमास के साथ युद्ध विराम तोड़ दिया। पिछले एक सप्ताह में हवाई और जमीनी अभियानों में इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा में सैकड़ों लोगों को मार डाला। 17 महीने के इस संघर्ष में अब तक मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो चुकी है।

 

*युद्ध विराम बहाल करने के लिए नया प्रस्ताव पेश*

 

इस बीच, मिस्र ने युद्ध विराम को बहाल करने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। एक मिस्र के अधिकारी ने बताया कि हमास इस्राइल द्वारा गाजा में मानवीय सहायता की अनुमति देने और एक सप्ताह के लिए युद्ध विराम लगाने के बदले में अमेरिकी-इस्राइली सहित पांच जिंदा बंधकों को रिहा करेगा। इसके अलावा, इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा।

 

*हमास ने प्रस्ताव पर दी सकारात्मक प्रतिक्रिया*

 

हमास के एक अधिकारी ने कहा कि समूह ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। दोनों अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बात की, क्योंकि यह जानकारी गोपनीय थी। अधिकारियों को मीडिया के सामने इस जानकारी को देने का अधिकार नहीं था।

 

*रेड क्रॉस कार्यालय पर गोली चलाना गलती: इस्राइल*

 

इस बीच, इस्राइल ने कहा कि उसने गलती से गाजा में रेड क्रॉस के कार्यालय पर गोली चलाई। इस्राइली सेना ने कहा कि सैनिकों ने फलस्तीनी आतंकवादियों से खतरे की पहचान की और इसके बाद गोली चलाई। हालांकि, सेना ने यह भी कहा कि पहचान झूठी थी, इसके बारे में बाद में पता चला। सैनिकों को यह एहसास नहीं था कि इमारत का इस्तेमाल रेड क्रॉस द्वारा किया जा रहा था।

 

*गोलीबारी की घटना की समीक्षा की जाएगी*

 

इस्राइली सेना ने कहा कि रेड क्रॉस के कार्यालय पर गोली चलाने की घटना की समीक्षा की जाएगी। वहीं, रेड क्रॉस का कहना है कि गोलीबारी से इमारत को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *