Skip to content

क्या बिरसा मुंडा की धरती को औरंगजेब की धरती बनाना चाहते हैं हेमंत सोरेन? BJP ने साधा निशाना JMM पर निशाना* 

*क्या बिरसा मुंडा की धरती को औरंगजेब की धरती बनाना चाहते हैं हेमंत सोरेन? BJP ने साधा निशाना JMM पर निशाना*

 

*नई दिल्ली*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

बीजेपी ने बुधवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने और राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने का आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वह महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की धरती को ‘औरंगजेब की धरती’ बनाना चाहते हैं। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार ने अवैध प्रवासियों को दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में बसने की खुली छूट दी है। उन्होंने दावा किया कि इन इलाकों में आतंकवादी गतिविधियां पनप रही हैं और कई आतंकी मॉड्यूल बनाए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इन मामलों को नजरअंदाज कर रही है।

 

*हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही हेमंत सरकार: बीजेपी*

 

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने पिछले साल केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के असहयोग के कारण समिति नहीं बन सकी है।

 

*स्वास्थ्य क्षेत्र में घोटाले का भी आरोप, CBI जांच की मांग*

 

बीजेपी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में घोटाले का भी आरोप लगाया। पार्टी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार जवाब देने से बच रही है।

 

*हेमंत सोरेन पर सीधा हमला*

 

बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने सीएम हेमंत सोरेन से सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या हेमंत सोरेन, बिरसा मुंडा की धरती को औरंगजेब की धरती बनाना चाहते हैं?’ पार्टी ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *