Skip to content

दिलीप दास व शीला देवी पर महिला ने लगाया गाली गलौज, मारपीट व चेन छिनतई का आरोप, मामला दर्ज* 

*दिलीप दास व शीला देवी पर महिला ने लगाया गाली गलौज, मारपीट व चेन छिनतई का आरोप, मामला दर्ज*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव से महिला के साथ गाली गलौज एवं गले से चेन छिनतई का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता चिन्ता देवी ने हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना में दिए आवेदन में पुलिस को बताया है कि बीते दिनों 24 फरवरी को मेरी सास राधा देवी द्वारा मेरे विरुद्ध पुलिस अधीक्षक दुमका के समक्ष शिकायत की गयी थी, जिसको लेकर उक्त आवेदन का जांच पड़ताल करने इंस्पेक्टर गांव आए थे।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस निरीक्षक के जाने के बाद हम अपने घर जा रहे थे| उसी समय गांव के ही आरोपी दिलीप दास व शीला देवी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और इसी क्रम में गले में पहनी चेन छिन ली। साथ ही बताया कि आरोपी दिलीप दास ने गला दबाकर जान मारने की कोशिश भी की।

 

उन्होंने बताया कि हो हल्ला सुनकर ग्रामीण पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों की पहल के से जान बचायी जा सकी। मामले को लेकर हँसडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *