*गोड्डा बीएड कॉलेज व साहेबगंज बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द होना अत्यंत दुखद और शर्मशार करने वाली घटना – विमान सिंह*
*बोले – राजभवन से करेंगे सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में प्रभारी वीसी की जगह स्थाई वीसी को बहाल करने की मांग*
*राज्यपाल से करेंगे रानीश्वर में बीएड कॉलेज या बीपीएड कॉलेज की मांग – विमान सिंह*
*रानीश्वर(दुमका)*
*रानीश्वर ब्यूरो की रिपोर्ट*
जिप सदस्य सह भाजपा नेता विमान सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित गोड्डा बीएड कॉलेज और साहेबगंज बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द होने का समाचार अत्यंत दुखद और शर्मशार करने वाला है| विश्वविद्यालय और कॉलेज छात्रों की ओर से एनसीटीई निमम के आधार पर फीस वसूला जाता है, लेकिन इसके नॉर्म्स को पूरा नहीं करना अत्यंत दुखद है| उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि दुमका बीएड कॉलेज की भी मान्यता पर खतरा मंडरा रहा है|
उन्होंने विश्विविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द सारी कमियों को दूर कर मान्यता बहाल की जाएं नहीं तो बहुत जल्द ही विश्वविद्यालय से राजभवन तक आंदोलन किया जाएगा| उन्होंने कहा कि राजभवन से प्रभारी वीसी की जगह स्थाई वीसी को भी बहाल करने की मांग की जाएगी|
रानीश्वर में जल्द से जल्द बीएड या बीपीएड कॉलेज खोलने की मांग को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा|
जिप सदस्य विमान सिंह ने कहा कि जल्द ही सारे विषय को लेकर राज्यपाल से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिती से अवगत कराया जाएगा| रानीश्वर में बीएड कॉलेज या बीपीएड कॉलेज की मांग को भी प्राथमिकता से उठाया जाएगा|
