*जामा प्रखंड के भौंरा पहाड़ पर असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने से हरे-भरे पेड़ व औषधीय पौधे जलकर राख*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामा प्रखंड के भौंरा पहाड़ पर दो दिन पहले असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगा देने से वन्य जीवन के साथ-साथ हरे भरे वृक्ष और बेशकीमती पौधे जल कर राख में तब्दीत हो रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल असमाजिक तत्वों द्वारा जामा प्रखंड क्षेत्र के भोंरा, सिरसा आदि पहाड़ पर आग लगा दी जाती है| जिसमे वन संपत्ति की अपार क्षति होती है। हर साल आग लगाने से संरक्षित औषधीय पौधे विलुप्त होने के कगार पर है। पर्यावरण खतरे में पड़ रहा है लेकिन वन विभाग इसकी अनदेखी कर रहा हैं और उदासीन है| जबकि सरकार द्वारा करोड़ों रुपया खर्च कर पेड़ पौधे लगाने में आम जनता की राशि खर्च की जा रही है।
पर्यावरण संरक्षक तरुण कुमार लाहा, सुभाष नाग, संजय मंडल, वरुण कापरी, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ कुंवर, सोनू सेन, जोशीलाल मुर्मू व रामचंद्र मुर्मू आदि ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रशासन से आग लगाने की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की है।
