Skip to content

*कस्तूरबा विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*कस्तूरबा विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

जिला समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार मंथन संस्था एवं चाइल्डलाइन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरहेट में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मंथन संस्था के समन्वयक अमन वर्मा ने योजना की विस्तृत जानकारी देकर किया। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा के पानीपत जिले से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और शिशु लिंग अनुपात में गिरावट को रोकना है।

 

वहीं चाइल्डलाइन के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इकबाल ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा रास्ते, ट्रेन या अन्य स्थानों पर खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो वह इस नंबर पर कॉल कर मदद ले सकता है।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह, बाल शोषण, बाल तस्करी एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित जागरूकता वीडियो दिखाए गए। साथ ही, बच्चों को इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे बाल विवाह, शोषण और तस्करी जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इसके अलावा 5 फलदार वृक्षों का रोपण भी किया गया।

 

इस मौके पर सुमन कुमार, गौतम कुमार, उपेंद्र कुमार समेत कई शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *