Skip to content

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंनलाइन बैठक आयोजित* 

*जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंनलाइन बैठक आयोजित*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दुमका ने सभी बीआरपी सीआरपी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार की मौजूदगी में ऑन लाइन बैठक आयोजित कर अपार आईडी प्रगति प्रतिवेदन, आधार एवं बैंक खाता अपडेशन, विद्यालय पोशाक, मुख्य मंत्री छात्रवृति योजना, यू डायस डाटा शेयरिंग, विद्यालय प्रबंधन समिती प्रशिक्षण, केजीबीभी में नामांकन की स्थिति, इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न मद में खर्च की गई राशि की स्थिति, ड्रॉप आउट बच्चों की स्थिति आदि के बारे में संकुल वार एवं विद्यालय वार समीक्षा की गयी।

इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम भी बैठक में शामिल हुए और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी सहित सभी बीआरपी सीआरपी से विद्यालय वार नामांकन एवं आधार, तथा बैंक खाता की स्थिति, अपार आईडी प्रगति प्रतिवेदन की स्थिति और प्री मेट्रिक स्टूडेंट डाटा इंट्री का प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए पांच मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संकुल वार तथा विद्यालय वार डाटा शेयरिंग कराते हुए सभी कर्मियो और शिक्षकों को मिशन मोड में काम करने का आग्रह किया।

 

इस मौके पर बीपीओ बिनोद कुमार, बीआरपी वीरेंद्र नारायण अम्बष्ठ , ऑपरेटर अजय कुमार, मुनेश्वर मंडल सहित सभी बीआरपी ,सीआरपी मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *