*फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में “स्नैक पैक” पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन*
*बंगाल की प्रसिद्ध एवं पौराणिक मिठाईयों में एक “सदेश” पर कार्यशाला आयोजित*
*देवघर*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में शुक्रवार को “स्नैक पैक” पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| साथ ही साथ बंगाल की प्रसिद्ध एवं पौराणिक मिठाईयों में एक “सदेश” पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया | इस कार्यशाला को श्रीमती सारिका साह, सदस्या, इनर व्हील क्लब देवघर (भूतपूर्व अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब, देवघर) द्वारा संचालित किया गया| श्रीमती सारिका के बंगाल कुजीन में अभिरुचि, पाक कला के प्रति प्रेम एवं ज्ञान को देखते हुए संस्थान द्वारा उन्हें इस कार्यशाला में एक्सपर्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिनमें इंस्टीट्यूट के सभी विद्यार्थिओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।
कार्यशाला के सफल संचालन के पश्चात पाक – कला प्रतियोगिता में कुल 10 टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्र – छात्राओं ने मिलकर अलग – अलग प्रकार के अल्पाहार बनाएं एवं परोसे| जिन्हें निर्णायकों द्वारा खूब सराहा गया। निर्णायक मंडली में देवघर से श्रीमती सारिका साह, सदस्या, इनर व्हील क्लब देवघर (भूतपूर्व अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब, देवघर), श्रीमती सीमा मुन्द्रा, सदस्या, इनर व्हील क्लब देवघर, संस्थान की ओर से अनुपम आलोक एवं डॉ श्वेता नृपेन्द्र लिंगवाल मौजूद थे | संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य संस्थान के सभी बच्चों में उनके कला कौशल एवं आत्मविश्वास को बढ़ाना भी है, ताकि वे इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में पूरे देश में अपना एवं संस्थान का नाम रौशन कर सके| साथ ही साथ इस प्रकार के प्रतियोगिता से हमारा उद्देश्य खोई हुई रेसिपीज़ को सामने लाना है |
युवा और महत्वाकांक्षी शेफ और होम कुक्स की पाक कला को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में एक पूर्ण स्नैक प्लेट जिसमे कम मात्रा में तेल का प्रयोग करते हुए प्रतिभागियों को स्वस्थ और स्थायी सामग्री के साथ खाना पकाने में अपनी रचनात्मकता और नवाचार दिखाने का एवं उनकी बहुमुखी प्रतिभा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
