Skip to content

शिव बारात के स्वागत हेतु बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर सज-धज कर तैयार* 

*शिव बारात के स्वागत हेतु बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर सज-धज कर तैयार*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शिव बारात की तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र व देवघर शहर में रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सुसज्जित विद्युत पोल की सुंदरता परस्पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सिर्फ इतना हीं नहीं इसकी सुन्दरता रात्रि के समय देखने से ऐसा लगता है मानो किसी समारोह या उत्सव में पहुँचे हो।

 

इसके अलावा बाबा मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों के अलावा सम्पूर्ण शिवबारात रुटलाइन और देवघर शहर के अन्य जगहों पर इन लाईटों को जगमगाते हुए आसानी से देखा जा सकता हे। जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि और शिवबारात के अवसर पर इन लाईटों को लगाने का मुख्य उद्देश्य यहाँ आए श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति प्रदान करना हैं, ताकि यहाँ के साज-सज्जा और सुन्दरता उनके मानस पटल में अविस्मरणीय रूप से लम्बे समय तक अंकित रह सकें। महाशिवरात्रि को शाम 6 बजे बाबा भोलेनाथ की बरात केके स्टेडियम से निकलेगी जो बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक,भैरो बाजार, नरसिंह टॉकीज रोड, शिक्षा सभा,चांदनी चौक, बैद्यनाथ लेन होते हुए पूरब दरवाजा से मंदिर में प्रवेश करेगी। साथ ही बाबा के बारात में भूत-पिशाच,दैत्य, राक्षस के अलावा देवताओं की टोली शामिल रहेगी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *