*गोपीकांदर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटा पत्थर चिप्स गिट्टी लोड ट्रेलर हाईवा,खलासी घायल*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर दुवारिया पुल तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक पत्थर चिप्स गिट्टी लोड ट्रेलर हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में खलासी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल ड्र
खलासी को इलाज़ हेतु गोपीकांदर सीएचसी लाया, जहां खलासी का प्रथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु दुमका फूलों-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि एक ट्रेलर हाईवा पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खस्सा स्थित क्रेशर प्लांट से गिट्टी चिप्स लेकर आ रहा था| दुवारिया पुल तीखा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया है| जिसमें खलासी घायल हो गया है| जिसे इलाज हेतु भेजा गया है पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रेलर हाईवा को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया हैं।
