Skip to content

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित* 

*राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

आगामी 21 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में हिजला मेला परिसर में बैठक आयोजित की गयी।

 

बैठक में जानकारी दी गयी कि कृषि विभाग की तरफ से किसान मेला का आयोजन किया जा है। मेला में कृषि विभाग द्वारा सब्जी,फसल की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।।ट्राइबल फ़ूड स्टॉल लगाया जाएगा।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी पूरे मेला अवधि के दौरान आने वाले लोगों को दी जायेगी|

 

बैठक में उपायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला का उद्घाटन एवं मेला के समापन के दौरान की तैयारियों को लेकर संबंधित समिति को आवश्यक निदेश दिया।

भवन निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है| सभी कार्य को ससमय पूरा कर लिया जाएगा। पूरे मेला परिसर में 4 हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापित कर दिया गया है। उपायुक्त ने निदेश दिया कि मेला परिसर के साथ साथ मेला के सभी पहुँच पथ पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग को मेला पहुंच पथ को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि आने वाले लोगों को कठिनाई नहीं हो।

 

बैठक में जानकारी दी गयी कि मेला में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे ताकि मेला में आने वाले लोगों के बीच सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा सके एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि मेला परिसर के साथ साथ महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे को लेकर स्थल का चयन कर लिया जाय।

उन्होंने सभी विभाग को अपने अपने कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति महत्वपूर्ण पॉइंट पर की जाय।शौचालय पेयजल की बेहतर व्यवस्था रहे। किसी प्रकार की कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसे सभी मिलकर सुनिश्चित कर लें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *