Skip to content

माघी मेला परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लगाया गया कानूनी जागरूकता कैंप*

*माघी मेला परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लगाया गया कानूनी जागरूकता कैंप*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

साहेबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) अखिल कुमार के मार्गदर्शन में राजमहल के माघी मेला परिसर में गंगा तट पर कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से मेले में आए लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने लोगों के बीच पंपलेट और हैंडबिल वितरित कर कानूनी सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएलवी ने डालसा द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, जिससे जरूरतमंद लोग कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कैंप के स्टॉल पर उपस्थित लोगों को विशेष रूप से महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों और अन्य वंचित समुदायों के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, विवाद समाधान, लोक अदालत, कानूनी परामर्श और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

 

माघी मेले में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के कारण यह कैंप काफी प्रभावी रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कानूनी जानकारी मिलने में मदद मिलती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग कानूनी सहायता का लाभ उठा सकें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *