Skip to content

दिल्ली के नतीजों के बाद संजय राउत की आप और कांग्रेस को नसीहत* 

*दिल्ली के नतीजों के बाद संजय राउत की आप और कांग्रेस को नसीहत*

 

*बोले -आप और कांग्रेस दोनों को सीट बंटवारे पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और चुनाव हार गए*

 

*मुम्बई*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने आप और कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों की जिम्मेदारी थी, उन्हें बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और चुनाव हार गए। भाजपा चाहती है कि हम आपस में लड़ें। अगर हम इस बात से खुश हैं कि आप और कांग्रेस हार गए, तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। जब तक हम आपस में लड़ेंगे, तब तक हम तानाशाही को नहीं हरा सकते|

 

शिवसेना यूबीटी सांसद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का कोई भविष्य नहीं है, यह सूजन है, यह अस्थायी है, अभी 10 साल हुए हैं, आने वाले समय में वे चले जाएंगे, विपक्ष देश को आगे ले जाएगा। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन को लेकर संजय राउत ने कहा कि, इंडिया गठबंधन है और भविष्य में भी रहेगा।

ज्ञात हो कि दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा ने बाजी मारते हुए 70 विधानसभा सीटों में 48 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश में 26 साल सत्ता का सुख फिर से हासिल किया है। वहीं सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ा झटका लगा है, जिसमें आप को 70 में से मात्र 22 सीटों पर जीत मिल सकी और सत्ता से बाहर होना पड़ा है। जबकि कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह ही रहा, उसे किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। इसके साथ दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव में लगातार शून्य सीट के साथ कांग्रेस ने अनचाहा हैट्रिक रिकॉर्ड बनाया है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *