Skip to content

बीडीओ सह एमओ ने की पाटजोड़ गांव के पीडीएस डीलर के विरुद्ध मिली शिकायत की जांच* 

*बीडीओ सह एमओ ने की पाटजोड़ गांव के पीडीएस डीलर के विरुद्ध मिली शिकायत की जांच*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

*रानीश्वर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पाटजोड़ गांव के पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान डीलर प्रशांत माल पाहाड़िया मौके पर मौजूद थे। ज्ञात हो कि उक्त पीडीएस दुकान के कई राशन कार्डधारी लाभुकों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर डीलर के द्वारा निर्धारित मात्रा से कम अनाज वितरण करने की शिकायत की है। मामले में बीडीओ सह सीओ ने उपायुक्त के निर्देशानुसार शिकायत को लेकर डीलर से पूछताछ की।पूछताछ के क्रम में डीलर ने कम अनाज वितरण करने की बात स्वीकारते हुए कहा कि अनाज का कम आवंटन मिला हैं| इसपर बीडीओ ने डीलर से तथ्यों के साथ लिखित जबाब मांगा हैं| बीडीओ ने बताया कि लिखित जबाब मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *