Skip to content

तीन दिवसीय अध्ययन परिभ्रमण हेतु 40 किसानों का दल गोड्डा के लिए रवाना* 

  • *तीन दिवसीय अध्ययन परिभ्रमण हेतु 40 किसानों का दल गोड्डा के लिए रवाना*

 

*जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने किया हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

जिले के 40 किसानों का एक दल फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के लिए तीन दिवसीय अध्ययन परिभ्रमण पर रवाना हुआ। जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया।

 

इस दौरे का उद्देश्य किसानों को फसल सुरक्षा तकनीकों, उन्नत कृषि विधियों और आधुनिक कृषि अनुसंधान से अवगत कराना है, जिससे वे अपने खेतों में नवाचारों को अपनाकर उत्पादकता बढ़ा सकें।

कार्यक्रम के दौरान जिला योजना मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोक्ता, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) मंटू कुमार, कंचन कुमार सुमन, प्रतीम ठाकुर और रणधीर कुमार भी उपस्थित रहे। इन पदाधिकारियों ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह अध्ययन दौरा उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा और उन्हें कृषि में नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी। इस अध्ययन दौरे के दौरान किसान मृदा परीक्षण, जैविक खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। इससे किसानों को खेती की वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और अपनी उपज में सुधार करने में मदद मिलेगी।

 

फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस परिभ्रमण से किसानों को नई तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान और सफल कृषि मॉडलों को समझने का अवसर मिलेगा। जिला कृषि विभाग ने किसानों से इस दौरे से प्राप्त अनुभवों को अपने गाँवों में साझा करने का आग्रह किया, जिससे अन्य किसान भी लाभान्वित हो सकें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *