Skip to content

बसंत पंचमी को लेकर उपायुक्त ने किया बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण,विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* 

*बसंत पंचमी को लेकर उपायुक्त ने किया बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण,विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

बसंत पंचमी को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने शनिवार को बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर बसंत पंचमी को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने क्यू कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, अग्निशमन यंत्र, स्पाईरल, एक्जॉस्ट फैन, विद्युत व्यवस्था, स्नानगृह, स्वास्थ्य शिविर के कार्यों को दुरूस्त रखने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। आगे उपायुक्त ने बसंत पंचमी को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व मंदिर कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर को जोड़ने वाले सभी पहुँच पथ को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटने में किसी प्रकार की समस्या न हो और बड़े (अग्निशमन वाहन, एम्बूलेंस) वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा प्रभारी पदाधिकारी बाबा बैद्यनाथ मंदिर सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भरती, प्रमारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला साख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्याथी, सिटि मैनेजर प्रकाश मिश्रा, नगर निगम के टीम एवं संबंधित अधिकारी व मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *