Skip to content

केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने लगाई फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में हाजिरी* 

*केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने लगाई फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में हाजिरी*

 

*बाबा बासुकीनाथ पूजा-अर्चना व आरती कर मांगा देश के सुख शांति का आशीर्वाद*

 

*बासुकीनाथ(दुमका)*

 

केंद्रीय राज्य मंत्री (पशुपालन,मत्स्य पालन एवम डेयरी मंत्रालय ) सत्यपाल सिंह बघेल ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा बासुकीनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई एवम विधि विधान से बाबा बासुकीनाथ का पूजा अर्चना कर मैया पार्वती एवम शत्रु संहारिणी माता बगलामुखी की पूजा अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने बाबा बासुकीनाथ की आरती भी की। कुंदन झा एवम उनके सहयोगी आशीष झा ने केंद्रीय मंत्री श्री बघेल को बाबा बासुकीनाथ का नेम निष्ठा से विधिवत पूजा अर्चना कराया| मंत्री श्री बघेल ने बाबा बासुकीनाथ से देश के सुख शांति का आशीर्वाद मांगा।

राज्यमंत्री श्री बघेल दुमका में संपन्न हुए संविधान गौरव अभियान में भाग लेने के बाद देर शाम बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में कड़ी सुरक्षा के बीच पधारे थे| केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल को बाबा बासुकीनाथ न्यास समिति की ओर से दुमका के एसडीएम एवम बासुकीनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव कौशल किशोर ने बाबा बासुकीनाथ जी का फोटो प्रदान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल के साथ दुमका भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव कांत, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, एसडीएम कौशल किशोर, जरमुंडी के बीडीओ सह मंदिर प्रभारी कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार एवम दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ता तथा पुलिसकर्मी मौजूद थे|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *