Skip to content

उपायुक्त ने मीना बाजार स्थित सब्जी मंडी में आगजनी की घटना का निरीक्षण कर लिया वस्तुस्थिति का जायजा* 

*उपायुक्त ने मीना बाजार स्थित सब्जी मंडी में आगजनी की घटना का निरीक्षण कर लिया वस्तुस्थिति का जायजा*

 

*पीड़ित दुकानदारों एवं व्यापारियों को दिया राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग व सहायता प्रदान करने का भरोसा*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मीना बाजार स्थित सब्जी मंडी में आगजनी की घटना का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने मीना बाजार आगजनी की घटना से पीड़ित दुकानदारों एवं व्यापारियों से बातचीत करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग व सहायता प्रदान की जाएगी।

 

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने आगजनी के मामले को लेकर नगर आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया, ताकि आगजनी के कारण का पता चल सके। साथ ही उपायुक्त ने मीना बाजार के दुकानों में लगी आग से होने वाली क्षति का आकलन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आगे उपायुक्त ने सब्जी मंडी में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के साथ गार्ड को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मौके पर दुकानदारों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त ने हरसंभव सहयोग व सहायता उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

 

इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा, नगर की टीम व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *