Skip to content

सीआरपी राम कुमार दर्वे के अध्यक्षता में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित*

*सीआरपी राम कुमार दर्वे के अध्यक्षता में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित*

*जामा(दुमका)*

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

जामा प्रखंड के दोनदिया संकुल अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में गुरुवार को सीआरपी राम कुमार दर्वे के अध्यक्षता में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई| जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार एवं बीआरपी वीरेंद्र नारायण अम्बष्ठ मौजूद रहे।
बैठक में बीईईओ सुधा कुमारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि राज्य और जिला स्तर पर मांगी गई रिपोर्ट समय पर पूरी नहीं करने से रूटीन वर्क बाधित हो जाता है, इसलिए आप लोग कार्यशैली में सुधार लाकर अपनी सक्रियता का परिचय दें और निर्धारित समय पर दायित्व का निर्वाहन करें। कहा कि सभी शिक्षक और कर्मी काबिल है लेकिन समय पर कार्य नहीं होने से सिस्टम अपडेट नहीं किया जा सकता है।

कहा कि संकुल में ड्रॉप बॉक्स से बच्चों को हटाने में प्रयास नहीं किया गया है और अपार आईडी का निर्माण कार्य की गति धीमी है, जिससे राज्य स्तर से प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने दिए गए निर्देश का अनुपालन कर शनिवार तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि आगामी बैठक में पुनः समीक्षा की जाएगी। बैठक में संकुल स्तर पर विभिन्न विद्यालयों में ड्रॉप बॉस से बच्चों को बाहर निकालने, अपार आईडी कार्ड निर्माण करने, 15 वर्ष से ऊपर असाक्षरों का सर्वे करनी एवं साथ साथ उल्लास ऐप में इंट्री करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीपीओ विनोद कुमार के द्वारा सभी विद्यालयों का प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमरा के सहायक अध्यापक देवेन्द्र कुमार वैध के बीते दिनों असामयिक निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर सीआरपी विष्णु कुमार पाल विद्यालय सचिव अभिमन्यु पोद्दार, मणिकांत लायक, रोहित कुमार चौधरी, नव गोपाल चंद्र, रामजीवन खिरहर, लक्ष्मी प्रसाद यादव, हरेंद्र प्रसाद राय, मुन्नी कुमारी, उदयकांत यादव, अर्जुन प्रसाद यादव, संजयलाल सोरेन, अशोक मांझी, हरगोरी राउत, संदीप कुमार दर्वे,कलीमुद्दीन अंसारी, हसीब अंसारी सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *