Skip to content

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी बीआरपी-सीआरपी को दिया शिशु पंजी संधारण प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण* 

*प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी बीआरपी-सीआरपी को दिया शिशु पंजी संधारण प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

प्रखंड संसाधन केंद्र जामा में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने सभी बीआरपी-सीआरपी को शिशु पंजी संधारण प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान 0 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय शिक्षकों द्वारा घर घर सर्वे कराने तथा विद्यालय में शिशु पंजी संधारण करने हेतु प्रपत्र भरने के बारे में आवश्यक जानकारी दी गयी एवं विद्यालयवार एवं टोलावार आवंटित शिक्षकों की समीक्षा करते हुए सर्वेक्षण के लिए संबंधित विद्यालय के शिक्षकों को संख्या के अनुरूप टोला में विभक्त कर सर्वे कार्य पूर्ण करने का दायित्व दिया गया ताकि सर्वे कार्य सुगमता पूर्वक किया जा सके। बता दें कि हर साल विद्यालय से बाहर एवं ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय में संचालित सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम से जोड़ने एवं शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव कराने के लिए शिशु पंजी का संधारण किया जाता है।

इस मौके पर बीआरपी वीरेंद्र नारायण अम्बष्ठ सहित सभी सीआरपी मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *